फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : सांसद और मंत्री की हत्या समेत 127 मुकदमों का आरोपी नक्सली लड़ेगा विधानसभा चुनाव

Mon, 11 Nov 2019 10:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
कुंदन पाहन - फोटो : ANI
विज्ञापन

एनआइए की विशेष अदालत ने कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन को झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। कुंदन पाहन ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एनआइए कोर्ट में आवेदन दिया था। कोर्ट ने नामांकन करने के लिए 15 नवंबर की तिथि तय की है। कुंदन के वकील ईश्वर दयाल ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन






बता दें कि कुंदन पर हत्या, डकैती सहित 127 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कुंदन पाहन तमाड़ के पूर्व विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। उस समय उसके सिर पर 15 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पण के बाद 15 लाख रुपये के इनाम का चेक उसे दे दिया गया था।

सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री और विधायक रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के डीएसपी प्रमोद कुमार सहित छह पुलिसकर्मी और स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदवार की हत्या का आरोप कुंदन पर है। इतना ही नहीं एक निजी बैंक के पांच करोड़ रुपये व एक किलो सोना लूटने में भी कुंदन पाहन आरोपित था।
विज्ञापन


कुंदन पाहन पर डीएसपी और इंस्पेक्टर की हत्या समेत खूंटी में 50, रांची में 42, चाईबासा में 27, सरायकेला में 7 व गुमला में एक मामले दर्ज हैं। कुंदन 2000 में भाकपा माओवादी संगठन का सदस्य बना था। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें