फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा

Tue, 17 Sep 2019 12:55 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
नक्सली फाइल फोटो
विज्ञापन

झारखंड की एक अदालत ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नक्सली को छह साल पहले सिमडेगा जिले में एक अध्यापक के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने कोलेश्वर महतो को दोषी पाया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 98,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एफआईआर के मुताबिक महतो ने अध्यापक मनोज कुमार का 26 नवंबर 2014 को अपहरण किया और अगले दिन उनका शव एक जंगल में मिला।

मृतक के परिवार ने इस संबंध में झारखंड के पूर्व मंत्री इनोस इक्का और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। इक्का को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें