फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: नाबार्ड ने खोले तीन नए कार्यालय, जिला विकास प्रबंधकों के तौर पर छह महिला अधिकारी भी तैनात

Wed, 12 Jun 2024 06:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

नाबार्ड झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
नाबार्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने बुधवार को खूंटी, पाकुड़ और लातेहार में कार्यालय खोले। इसी के साथ अब राज्य के सभी 24 जिले शामिल हो गए। नाबार्ड वित्तीय संस्थान, राज्य सरकार एजेंसी, एनजीओ और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करता है। इसमें छह महिला अधिकारियों को जिला विकास प्रबंधकों के रूप में भी तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा, "नाबार्ड के अब राज्य के सभी 24 जिलों में एक जिला विकास प्रबंधक (डीडीएम) कार्यालय है। ये कार्यालय नाबार्ड के परिचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। इन दफ्तरों के जरिए जिला स्तर पर योजना बनाने, उसे लागू करने और उनकी मॉनीटरिंग के काम में मदद मिलेगी।"

नाबार्ड झारखंड के मुख्य महाप्रबंधक एसके जहागीरदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए महिला अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। छह डीडीएम खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग और रांची में थे। इन नए डीडीएम कार्यालयों की स्थापना के साथ नाबार्ड अपनी विस्तार के साथ झारखंड में ग्रामीण विकास के परिदृश्य को तेजी से बदल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि एक साल तक नाबार्ड की प्राथमिकताएं कृषि बुनियादी ढांचे का विकास विशेष रूप से राज्य में सिंचाई कवरेज को बढ़ाना और तिलहन, दलहन बागवानी फसलों को बढ़ावा देने पर होगा। नाबार्ड का ध्यान जैविक और प्राकृतिक कृषि, जलवायु आधारित कृषि और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें