झारखंड की आरजे स्नेहा की मौत के कई दिन बाद भी पुलिस के पास उसकी मौत के कारणों का कोई सुराग नहीं है। उधर पुलिस प्रशासन के विरोध में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।
मुंगेर के सेंटर प्वाइंट होटल में स्नेहा की मौत के 96 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के पिता वीरेंद्र प्रसाद सिंह के आवेदन पर कोतवाली थाना पुलिस ने होटल के मालिक एवं कर्मचारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
एसपी ने इस पूरे घटना को समझने के लिए डेमो कराया है। और जिस कमरे में स्नेहा की लाश मिली थी वहां तहकीकात की जा रही है।
एसएसपी ने कमरा नंबर 101 में डेमो कराकर घटनाक्रम की बारीकियों को समझा। वे दो घंटे तक होटल में रहे। उन्होंने कमरे के अंदर स्नेहा की हैंगिंग पोजीशन के संदर्भ में भी जानकारी ली और डेमो कराकर देखा कि जिस बॉक्स के पल्ले से स्नेहा का शव लटका था, वह कितना भार सहन कर सकता है।
स्नेहा के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि उनकी पुत्री की हत्या की गई है जिसमें होटल प्रबंधन का हाथ हो सकता है।