फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने टीवी देखने से मना किया तो लगा ली फांसी

Tue, 10 Dec 2013 03:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के प्रमुख औद्योगिक नगर जमशेदपुर के गोविदपुर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने मां के टेलीविजन देखने से मना करने पर फांसी लगा कर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कैलाशनगर निवासी दिनेश कुमार के पुत्र आशीष उर्फ बिट्टा को टीवी देखने की लत लग गयी थी।

यहां बिष्टुपुर स्थित एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के सातवी के छात्र बिट्टा की इस आदत से परेशान होकर उसकी मां ने केबल का तार कटवा दिया था।

कल जब वह स्कूल से लौटा तो तार जोड़ कर फिर से टीवी देखने लगा। इस पर उसकी मां ने फटकार लगायी।

बाद में जब घर मे कोई नहीं था तो बिट्टा ने कमरा बंद कर साड़ के फंदे से फांसी लगा ली। शव को दरवाजा तोड़ कर निकाला गया।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें