फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलें टलीं, तय हुआ कहां होगी मोदी की विजय रैली

Fri, 06 Dec 2013 03:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
29 दिसंबर को रांची में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली धुर्वा में होगी।
विज्ञापन


इसके लिए एचइसी सेक्टर फोर स्थित मैदान का चयन किया गया है। यह मैदान जेएससीए और प्रप्रभात तारा स्कूल के समीप है, जिसका क्षेत्रफल एक लाख वर्गफीट है।

भाजपा के मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह ने गुरुवार को इसकी अधिकारिक घोषणा की। इधर, रैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ टेंट हाउस के लोग भी शामिल थे। पदाधिकारियों ने बननेवाले स्टेज व लोगों के बैठने के स्थल पर विचार- विर्मश किया।

नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता को लेकर छह दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी। इनमें भाजपा के प्रमुख नेता रैली की सफलता को लेकर मंथन करेंगे।

तय नहीं था कहां होगी रैली
इससे पहले कुछ दिनों तक इस बात पर अकटलें थीं कि मोदी की रैली कहां होनी है। जिला प्रशासन ने भाजपा ऑफिस में इस बात की जानकारी दी थी कि कोई भी मैदान विजय रैली के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें