फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन की मौत, 12 अन्य घायल; रथ यात्रा से लौट रहे थे

Tue, 20 Jun 2023 11:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: हजारीबाग सदर के अनुमंडल अधिकारी विद्याभूषण कुमार ने बताया कि रथ यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली (सांकेतिक) - फोटो : एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में मंगलवार को दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से तीन नाबालिगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पहली घटना में सलवार इलाके में रथ यात्रा के जुलूस से लौटते समय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। इनमें से आठ को गंभीर चोटें आई हैं। घटना दोपहर करीब 4.45 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-100 (हजारीबाग-बगोदर रोड) पर हुई।

विज्ञापन

हजारीबाग सदर के अनुमंडल अधिकारी विद्याभूषण कुमार ने बताया कि रथ यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की पहचान सुधांशु पांडे (17) और अरुण कुमार गुप्ता (16) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने की एक अन्य घटना में जिले के केरेदारी में एक 10 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले तीन दिनों तक राज्य में मध्यम से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें