फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग के जंगल में आग लगी, बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी झुलसे

Sat, 16 Apr 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

संभागीय वन अधिकारी आरएन मिश्रा ने बताया कि आग की वजह से छह हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। इससे विभाग का बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले में शनिवार सुबह जंगल में लगी आग लग गई। इसे बुझाने के दौरान चार दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौपारण थानाक्षेत्र में हजारीबाग-गया रोड से सटे बीघा जंगल में आग लग गई। संभागीय वन अधिकारी आरएन मिश्रा ने बताया कि आग की वजह से छह हेक्टेयर क्षेत्र में पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। इससे विभाग का बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों का एक दल आग बुझाने में जुट गया, लेकिन नौ बजे के आसपास आग ने भयंकर रूप ले लिया तथा आग बुझाने के दौरान चार दमकल कर्मी झुलस गए।

उन्होंने बताया कि बर्ही और हजारीबाग से और दमकलकर्मी बुलाए गए एवं फिर आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि जो लोग इस जंगल से महुआ के फूल चुनकर ले जाते हैं, उनमें से कुछ बदमाशों ने आग लगाई होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें