फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 145 केसों का वांछित माओवादी कमांडर का आत्मसमर्पण; झारखंड-बिहार में दर्ज हैं मामले

Thu, 04 May 2023 09:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक वीके बिरदी ने कहा कि हाल ही में चतरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप इंदल को मजबूरी में आत्मसमर्पण करना पड़ा। चतरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच बड़े नक्सली कमांडर मारे गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को भाकपा माओवादी के क्षेत्रीय कमांडर इंदल गंझु उर्फ ललन गंझु ने आत्मसमर्पण कर दिया। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम था। उसने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सामने आत्मसमर्पण किया। 

विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कमांडर इंदल के खिलाफ चतरा, पलामू, हजारीबाग, बिहार के गया और औरंगाबाद में कुल 145 बड़े आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने सबके सामने कबूला कि वास्तव में बिहार में एक भूमि विवाद के चलते वह नक्सलियों के साथ आ गया था।

इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिरीक्षक वीके बिरदी ने कहा कि हाल ही में चतरा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप इंदल को मजबूरी में आत्मसमर्पण करना पड़ा। चतरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच बड़े नक्सली कमांडर मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें