फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बाप बना हैवान, बेटे को तलवार मारकर उतारा मौत के घाट, पत्नी को भी नहीं बख्शा

Mon, 21 Nov 2022 05:53 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जमशेदपुर

सार

घटना औद्योगिक नगरी आदित्यपुर के पॉश इलाके में हुई। बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले से रविवार को एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। यहां एक पिता हैवान गया और उसने अपने बेटे को तलवार मारकर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने अपनी पत्नी पर भी तलवार से हमला कर दिया और उसे भी मार दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


वहीं बेटे और पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि यह घटना औद्योगिक नगरी आदित्यपुर के पॉश इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि इमैनुएल तेलेरा (51), उनकी पत्नी एनिमा (45) और उनके 10 वर्षीय बेटे के शव एम-टाइप में उनके किराए के घर में खून से लथपथ मिले थे।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने कहा कि दंपति में अक्सर झगड़ा होता था और यह घटना उसी का नतीजा लग रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें