फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जल्द कर सकती है उम्मीदवारों का एलान, आलमगीर आलम ने दी जानकारी

Wed, 27 Mar 2024 09:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि रांची, लोहरदगा, खूंटी और हज़ारीबाग लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की चार लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। नई दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद नामों की घोषणा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


चार सीटों पर उम्मीदवारों पर जल्द फैसला- आलमगीर
कांग्रेस नेता आलमगीर आलम ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि रांची, लोहरदगा, खूंटी और हज़ारीबाग लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा होने की संभावना है। हम दिल्ली में बैठक में भाग लेने जा रहे हैं और सीईसी की बैठक के बाद अंतिम सूची जारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला भी दिन के दौरान लिए जाने की संभावना है और उसके अनुसार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप देने की तैयारी
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि राज्य के सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए सीट बंटवारे समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि समझौते के मुताबिक, कांग्रेस सात सीटों पर चुनाव लड़ेगी, झामुमो पांच निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा, जबकि राजद और सीपीआई (एमएल) झारखंड की शेष दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे।
विज्ञापन


भाजपा झारखंड में घबराई हुई है- राजेश ठाकुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा घबराई हुई स्थिति में है। अपने ही खेमे से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल पाने के कारण वे कांग्रेस और झामुमो के नाम पर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल सके और इसलिए उन्होंने हमारा दामन थामा। 

कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार
इस बीच, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि एक बार जब कोई भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह इसका सदस्य बन जाता है। यह पीएम मोदी के नेतृत्व की लोकप्रियता का असर है। भाजपा के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास पहल का ही नतीजा है कि सभी राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की ओर आ रहे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 11 सीटें हासिल कीं, जबकि आजसू पार्टी, कांग्रेस और जेएमएम ने राज्य में एक-एक सीट जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें