फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का आशीर्वाद मेरे साथ, कोई राजनीतिक या निजी मतभेद नहीं : जयंत सिन्हा

Tue, 02 Apr 2019 12:30 PM IST
आसिम खान भाषा, हजारीबाग
विज्ञापन
जयंत सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद उनके साथ है और उम्मीद है कि उनके अभिभावक छह मई को उनके पक्ष में मतदान करेंगे।

विज्ञापन


जयंत सिन्हा ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मेरे पिता यशवंत सिन्हा का आशीर्वाद मेरे साथ है। माता-पिता के साथ कोई राजनीतिक या निजी मतभेद नहीं है और कुछ दिन पहले जब मैंने प्रचार की शुरूआत की तब उनका आशीर्वाद लिया था।’

वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि 2014 के चुनाव के वक्त उनके पिता ने उनके पक्ष में जोर शोर से प्रचार किया था, लेकिन बाद में पार्टी नेतृत्व से मतभेद बढ़ने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और इस बार उन्हें अकेले प्रचार के लिए जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जयंत सिन्हा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के ऊर्जावान नेतृत्व के तहत और उनके मार्गदर्शन तथा समर्थन से यह चुनाव लड़ रहा हूं तथा भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के समर्थन के साथ लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में मुझे कोई दिक्कत नहीं आएगी । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें