फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार को शराब का आदी बनाने के लिए नीतीश ही जिम्मेदारः रघुवर दास

Wed, 04 May 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
raghubar das - फोटो : raghubar das
विज्ञापन
बिहार में नीतीश सरकार द्वारा लागू किए शराबबंदी के आदेश पर जहां उनकी तारीफ हो रही है वहीं उनकी आलोचना भी होने लगी है। झारखंड में उनके समकक्ष रघुवर दास ने शराब बैन के बहाने रघुवर दास पर निशाना साध दिया है। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार का नाम लिए बिना दास ने कहा कि बिहार के लोगों को शराब का आदी बनाने में उनका ही प्रमुख योगदान है। पिछले दस साल के शासन में किसने बिहार में शराब को जमकर बढ़ावा दिया, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति आई।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान रघुवर ने सवाल किया कि लोगों को उनसे पूछना चाहिए कि बिहार में दस साल शराब को किसने बढ़ावा दिया। झारखंड की राजधानी रांची में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा सत्ता के नशे के लिए लोगों को बनाया नशेडी

sharad pawar nitish kumar - फोटो : sharad pawar nitish kumar
इसी दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'बिहार में शराबबंदी उन्होंने किया, इसके लिए धन्यवाद। लेकिन पिछले दस साल में लोगों को शराब का आदी बनाने का जिम्मेदार कौन है। लोग यह सवाल पूछ रहे हैं।'

नीतीश की 2007 की शराब नीति का जिक्र करते हुए कहा उस दौरान पंचायत स्तर तक शराब ‌मिलने लगी थी। उस समय शराब की बिक्री से होने वाली कमाई सरकार की आय का बड़ा जरिया बन गई थी। दास ने आगे कहा, 'आपने सत्ता के नशे के लिए दस वर्ष तक लोगों को नशेडी बनाया।'

बता दें कि दास का यह बयान उस समय आया है जब नीतीश कुमार अगले सप्ताह झारखंड के दूसरे बड़े शहर धनबाद में बिहार में शराब के अपने निषेध अभियान का प्रचार करने के लिए आने वाले हैं। दस मई को महिला संगठनों के एक कार्यक्रम में भी नीतीश कुमार के आने की उम्‍मीद है। बता दें कि बिहार में अपने शराबबंदी के अभियान को अब नीतीश कुमार देश के बाकी हिस्सों में भी ले जाना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें