फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhnd: मां ने पहले बेटे-बेटी को तालाब में धकेला, फिर तीसरे बच्चे के साथ लगाई छलांग; पुलिस कर रही पड़ताल

Sat, 04 Nov 2023 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhnd: पलामू जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जलाशय में धकेलने के बद तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि तीसरा बच्चा उसकी बाहों से फिसल गया और चमत्कारिक रूप से बच गया।
विज्ञापन
तालाब में कूदकर आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में एक महिला ने अपने दो बच्चों को जलाशय में धकेलने के बद तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि तीसरा बच्चा उसकी बाहों से फिसल गया और चमत्कारिक रूप से बच गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 

यह घटना शनिवार को पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले अपने दो बच्चों, एक साल की लड़की और ढाई साल के लड़के को तालाब में धकेल दिया और फिर छह महीने की बच्ची के साथ जलाशय में कूद गई। 

उन्होंने बताया कि तालाब में कूदने के दौरान बच्ची अपनी मां की गोद से फिसलकर जलाशय के किनारे गिर गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। एसडीपीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा लगती है, लेकिन घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महिला का पति दिहाड़ी मजदूर है और वह दूसरे राज्य में है। शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें