फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सीएम हेमंत बोले- असम में झारखंडी जनजातियां हाशिए पर; BJP सांसद ने जनसांख्यिकी बदलने का आरोप लगाया

Thu, 26 Sep 2024 08:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में झारखंड के जनजातीय लोगों के साथ भेदभाव के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से उल्लेखनीय योगदान के बावजूद उनकी अनदेखी हो रही है। दूसरी तरफ भाजपा सांसद रवि किशन ने आरोप लगाया है कि झारखंड सरकार जनसांख्यिकी में बदलाव करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
झारखंड की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा को पत्र लिखा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के बावजूद झारखंड की चाय बागान समुदाय की जनजातियां हाशिए पर हैं। पत्र में सोरेन ने असम में 70 लाख चाय बागान-जनजाति समुदाय के सदस्यों की दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की। बता दें कि असम के मुख्यमंत्री झारखंड में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी हैं। उन्होंने हाल ही में अलग-अलग मुद्दों पर झामुमो को कटघरे में खड़ा करने के अलावा राज्य सरकार पर तीखे हमले बोले हैं। सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागानों में संथाली, कुरुक, मुंडा, उरांव और अन्य जनजातियों के लोग काम करते हैं। इनके पूर्वज औपनिवेशिक शासन के दौरान चाय बागान में काम करने के लिए पलायन कर गए थे। उन्होंने इन जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि असम की अर्थव्यवस्था और संस्कृति में इनका योगदान महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद, उन्हें हाशिए पर रखा जा रहा है। इन्हें अनुसूचित जनजातियों को मिलने वाले लाभ और सुरक्षा से भी वंचित रखा जा रहा है। इस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की जरूत है।
विज्ञापन


झारखंड की जनसांख्यिकी बदलने का प्रयास, राजनीतिक फायदा उठाने की ताक में सरकार: रविकिशन
विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट और बढ़ती सियासी सगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश से निर्वाचित भाजपा सांसद रविकिशन झारखंड पहुंचे। उन्होंने राज्य सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए झारखंड की जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने पलामू जिले में पत्रकारों से कहा कि भाजपा तुष्टीकरण की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। बकौल रवि किशन, झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में ‘लव जिहाद’ बहुसंख्यकों, खासकर आदिवासियों के लिए चिंता का विषय है। राज्य में इस समस्या के समाधान के लिए भाजपा सरकार का आना जरूरी है।

55 लाख रुपये की ठगी के आरोप में साइबर अपराधी गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां जिले से बुधवार को एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। शेयर बाजार में निवेश करने के बहाने इस शख्स ने एक व्यक्ति से 55 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को जिले के कपाली चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोबो से गिरफ्तार किया गया। ठगी की रकम 10 बैंक खातों में जमा की गई थी। इस संबंध में पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी निवासी एक व्यक्ति ने 23 अगस्त को यहां साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान एक खाता धारक की पहचान 27 साल के नदीम अंसारी के रूप में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस की टीम ने अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन को ट्रैक करने के बाद छापेमारी कर डोबो से अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अंसारी के साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें