फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत; चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 05 Oct 2024 02:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रामगढ़ (झारखंड)

सार

गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि मृतकों में से एक के पिता तिरु मांझी की लिखित शिकायत के आधार पर गश्ती वाहन के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस गश्ती वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात गोला थाना क्षेत्र में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


गोला थाने के प्रभारी अभिषेक प्रसाद ने बताया कि मृतकों में से एक के पिता तिरु मांझी की लिखित शिकायत के आधार पर गश्ती वाहन के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवकों को पुलिस गश्ती वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हमने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें