फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: अपहरण के बाद दो युवतियों से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आधा दर्जन युवकों ने दो युवतियों का अपहरण कर उनसे गैंगरेप किया। मामले में पीड़ित युवतियों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छह युवक रविवार शाम उस समय दो युवतियों को कार में डालकर ले गए जब वह बर्धमान कंपाउड़ की ओर जा रही थी। युवतियों ने बताया कि आरोपी उन्हें बरियातू की पहाड़ी पर ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों ने रविवार रात पीड़ित युवतियों को छोड़ दिया। इसके बाद दोनों जैसे तैसे अपने घर पहुंची और मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

विधानसभा में भी उठा मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। दोनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामला सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में भी उफान आ गया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विपक्ष की ओर से सोमवार को इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा दो युवतियों का अपहरण कर उनसे गैंगरेप का मामला काफी चिंता का विषय है। राज्य की राजधानी में इस तरह की घटनाओं का होना तो और भी चिंताजनक है।

झारखंड में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्िध देखने को मिली है। इस साल अगस्त तक ‌अपहरण के 996 और रेप के 1261 मामले सामने आ चुके थे, जबकि बीते वर्ष इसी अवधि तक अपहरण के 792 और रेप के 905 मामले सामने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें