फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: जीप को खींचती ले गई ट्रेन, 13 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के रामगढ़ जिले में देर रात हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब भुरकुंडा रेलव स्टेशन के निकट हावड़ा-भोपाल ट्रेन की चपेट में एक जीप के आ जाने से 13 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन से पांच साल की आयु के छह बच्चे, चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक एम तमिलवाणन ने घटना की पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब एक जीप गलत तरीके से रेलवे लाइन पार करने के दौरान हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

जीप को एक किलोमीटर तक ले गई ट्रेन

हादसे की शिकार जीप को ट्रेन घसीटते हुए करीब एक किलोमीटर दूर तक ले गई। तमिलवाणन ने बताया कि घटनास्थल पर अंधेरा होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कत आई।

घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और रेलवे के डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों का इलाज शुरू किया। खबर लिखे जाने तक रेलवे के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें