फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: साधु को भेष में घर में घुसे तीन शख्स, किया 12 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न

Sun, 01 May 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी

सार

झारखंड के खूंटी जिले में 12 साल की मासूम के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स साधु के भेष में घर में घुसे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के खूंटी जिले में 12 साल की मासूम के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स साधु के भेष में घर में घुसे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम तोरपा पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार (30 अप्रैल) को हुआ। उस दौरान तीन शख्स साधु के भेष में एक घर में पहुंचे और भीख मांगने लगे। इनमें से एक शख्स पानी पीने के बहाने घर के अंदर चला गया, जबकि बाकी दो आरोपी घर के बाहर लड़की के परिजनों से बातचीत करने लगे। अचानक लड़की चीखते-चिल्लाते हुए घर के बाहर आ गई। 

घटना के बाद फरार हुए आरोपी
बताया जा रहा है कि पीड़िता जब अपने परिजनों को मामले की जानकारी दे रही थी, तब तीनों आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद से ताल्लुक रखते हैं, जबकि मुख्य आरोपी लोहरदगा जिले का है। गौरतलब है कि जिले में पिछले 10 दिन के दौरान नाबालिग के यौन उत्पीड़न का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें