फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार, आदिवासी युवती से यौन शोषण के आरोप में हुई कार्रवाई

Sun, 12 Sep 2021 12:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी युवती सुनील तिवारी के घर पर काम करती थी। 16 अगस्त को युवती की ओर से यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 
 
विज्ञापन
सुनील तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर यह कार्रवाई रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत हुई है। गौरतलब है कि 16 अगस्त को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 

विज्ञापन


शराब के नशे में की थी हरकत 
युवती ने आरोप लगाया था कि सुनील तिवारी ने शराब के नशे में उसके साथ रेप किया था। बकौल युवती वह सुनील तिवारी के घर पर काम करती थी। वह हमेशा मुझको चॉकलेट देते थे। एक दिन घर में अकेला पाकर उन्होंने गलत हरकत की, जिसका मैनें विरोध किया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। खुद को बचाने के लिए युवती छत पर जा छिपी, लेकिन सुनील तिवारी वहां पर भी आ गए और उसके साथ रेप किया। घटना के बाद उन्होंने फोन कर युवती से माफी मांगी और पैसे का लालच देकर किसी से यह बात न बताने को कहा, लेकिन इसके बाद उन्होंने दोबारा युवती के साथ छेड़छाड़ की। 

लोअर कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
सुनील तिवारी ने खुद को बचाने के लिए लोअर कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद सुनील तिवारी ने हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें