फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड सरकार का विस्तार, छह और बने मंत्री

Fri, 20 Feb 2015 04:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार झारखंड की नई सरकार का विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंत्रिमंडल्ा का विस्तार करते हुए छह नए मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर दिया। झारखंड राजभवन में राज्यपाल सैयद अहमद ने सभी छह मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में रामचंद्र चंद्रवंशी,नीरा यादव सरयू राय,राज पालिवाल और अमर बाउरी व रणधीर सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन


अभी हाल ही में विधायक अमर बाउरी और रणधीर सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में शामिल हुए थे। सीएम दास ने इन्हें मंत्रिमंडल में शामिल कर तोहफा दिया है। कुछ मंत्रियों को मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी दे दी गई है। मंत्री नीरा यादव को मानव संसाधन, सरयू यादव को खाद्यआपूर्ति एवं संसदीय कार्यमंत्री और रामचंद्र चंद्रवंशी को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 28 दिसंबर को सरकार गठन के मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, लुइस मरांडी और आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी समेत चार मंत्री शपथ ले चुके हैं। अब झारखंड सरकार में कुल 11 मंत्री हैं।
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें