फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बाइकसवार ने 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, आरोपी फरार

Sat, 25 Mar 2023 12:47 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन
हत्या का मामला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने 40 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सूरज कालिंदी के तौर पर हुई है जो राजमिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कालिंदी को शुक्रवार शाम को एक फोन आया जब वह डोबो इलाके स्थित अपने घर पर था। पुलिस के अनुसार फोन कॉल के बाद वह अपने घर से बाहर निकला तो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे गोली मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि हमलावर पीड़ित के परिचित थे लेकिन घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, परिवार के सदस्यों को संदेह है कि घटना का कारण जमीन विवाद हो सकता है। शेखर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें