फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण झारखंड के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

Wed, 12 Jun 2019 01:16 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती गर्मी के प्रकोप से झारखंड भी अछूता नहीं है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 पार कर चुका है, और दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। तपती गर्मी और उससे होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए राज्यभर के सरकारी और निजी स्कूलाें में गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। 

विज्ञापन


स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार काे इस संबंध में आदेश जारी किया। प्रधान सचिव ने सभी जिलाें के डीसी काे पत्र भेज कर कहा कि सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में पहली से तीसरी कक्षा की छुट्टी 22 जून तक रहेगी और चाैथी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक चलेंगी। वहीं नाैवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई सुबह 6:30 से 10:30 बजे तक हाेगी। 

बता दें कि स्कूल के समय में बदलाव के कारण सरकारी स्कूलों में मिड डे मील के समय में भी बदलाव किया गया है। अब स्कूलाें में सुबह 9:30 बजे मिड डे मील बनेगा। सचिव के निर्देश के बाद डीसी राय महिमापत रे ने स्कूलों को यह आदेश जारी किया। इसके अलावा भीषण गर्मी को देखते हुए प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी स्कूलों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। आवासीय विद्यालयों में पहले से ही कूलर की व्यवस्था करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें