फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : ट्रक से टकराई बस, 11 की मौत, 22 घायल

Tue, 11 Jun 2019 05:43 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बच्चा भी है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुआ। एक यात्री बस लोहे से लदे ट्रक से जा टकराई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा। हजारीबाग पुलिस उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया, सोमवार तड़के चौपरान थाना क्षेत्र के दनुआ-भनुआ के पास रांची से पटना जा रही बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें