फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Politics: UPA विधायक छत्तीसगढ़ से रांची पहुंचे, सीएम सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना

Sun, 04 Sep 2022 08:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Jharkhand - फोटो : ANI
विज्ञापन

झारखंड का सत्ताधारी गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) के विधायक रविवार को रांची पहुंचे। दरअसल, यूपीए के सभी विधायक छत्तीसगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें 30 विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को एक विशेष विमान से रांची पहुंचे। विधायक 30 अगस्त से रायपुर के पास एक रिजॉर्ट में डेरा डाले हुए थे। हेमंत सोरेन सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत हासिल करेंगे।

विज्ञापन


इस बीच सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे लिए जो जाल बिछाया गया है, उसमें विपक्ष फंस जाएगा। अभी सत्र होने में कई घंटे बाकी हैं। जिस तरीके से विपक्ष अपने षडयंत्रकारी जाल बिछा रहा है वो सभी जाल काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें