फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'शाहरुख, अमानत और अब अरमान, ये भारत के नहीं उस पार से आए', भाजपा सांसद ने की जांच की मांग

Sun, 04 Sep 2022 12:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

झारखंड के दुमका में एक और नाबालिग की मौत हो गई है। बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है। दुमका पुलिस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच चल रही है। वहीं अब इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे सोरेन सरकार पर हमलावर हो गए हैं।
 
विज्ञापन
निशिकांत दुबे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका में नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकती हालत में मिलने के बाद सियासत तेज हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इस मामले में काफी सक्रिय हैं और सिलसिलेवार तरीके से ट्वीट कर राज्य सरकार पर हमला बोल रहे हैं। दुबे ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। इतना ही नहीं उन्होंने तीनों आरोपियों की नागरिकता को लेकर NIA से जांच की मांग की है। बता दें कि दुमका में एक और बच्ची का शव पेड़ से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया।  बच्ची कथित तौर पर गर्भवती थी और जब उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसकी हत्या कर दी गई। वहीं दुमका केएसपी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम कर लिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन


निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बोला राज्य सरकार पर हमला
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुख़ .. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे .. जरूर उस पार से आए होंगे इसकी जांच NIA से होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम को झारखंड मुक्ति मोर्चा न कहकर झारखंड मुस्लिम मोर्चा करार दिया और कहा कि इनका एजेंडा आदिवासी का खात्मा और बांग्लादेशी घुसपैठों को झारखंड में बसाकर जनसंख्या बढ़ाना है। लेकिन भाजपा संघर्ष व बलिदान के रास्ते पर लाठी गोली खाएगी लेकिन झारखंड को बचाएगी।  निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में ग्रूमिंग गैंग सक्रिय हैं, जिनमें बांग्लदेशी मुसलमान लड़के, कम उम्र की दलित और जनजातीय लड़कियों का शोषण कर रहे है। सोरेन सरकार चिर निद्रा में सोई हुई है।

डीएसपी नूर मुस्तफा ही झारखंड का असली सीएम: निशिकांत दुबे
निशिकांत दुबे ने एक और ट्वीट करते लिखा कि नूर मुस्तफा DSP जो कि ग्रूमिंग गैंग का संरक्षक है, झारखंड का असली मुख्यमंत्री वही है,शाहरुख व अरमान अंसारी ( बांग्लादेशी) को उसी का संरक्षण प्राप्त है। हेमंत सोरेन तो हवाई जहाज व हेलिकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं, रायपुर में विधायकों की पिकनिक अय्याशी व खुद की राजशाही, कभी अपने पैसे से होटल व चार्टर प्लेन लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें