फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी हुई तो झारखंड में क्या होगा, हेमंत की पत्नी के अलावा CM पद की रेस में कौन?

Wed, 31 Jan 2024 08:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में एससी-एसटी पुलिस थाने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वरिष्ठ कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सोरेन के दिल्ली आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी के हालिया तलाशी अभियान के संबंध में पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
झारखंड का सियासी ड्रामा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ की। कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने सोरेन से सवाल-जवाब किए। हेमंत सोरेन (48) सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले उनसे 20 जनवरी को इसी मामले में पूछताछ की गई थी। उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हो पाई थी। उस दिन सोरेन से सात घंटे से अधिक वक्त तक पूछताछ की गई थी।

विज्ञापन


किस मामले में हो रही पूछताछ?
ईडी मुताबिक, झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट की जांच के तहत सोरेन से पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि साठगांठ के जरिए एक सिंडिकेट (जिसमें भू माफिया, बिचौलिए और नौकरशाह शामिल हैं) कथित तौर पर जमीन के कामों और दस्तावेजों के फर्जीवाड़े में शामिल है। सिंडिकेट ने रांची में 4.5 एकड़ रक्षा भूमि को हड़पने के लिए कुछ जाली दस्तावेज बनाए थे। बाद में इसने उसी जमीन को फर्जी तरीके से पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को बेच दिया।

राजधानी के मुख्य स्थानों पर धारा 144
इस बीच राजधानी के मुख्य स्थानों तथा मुख्यमंत्री आवास के सौ मीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात दस बजे तक धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।

सोरेन गिरफ्तार हुए तो झारखंड में क्या होगा?
अटकलें लगाई जा रही हैं कि गिरफ्तार होने से पहले हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं। राजभवन जाकर वे इस्तीफा सौंप सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो राज्य में नए सिरे से सरकार का गठन करना होगा। हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों को अपना नया नेता चुनना होगा। विधायक दल का नया नेता राज्य का अगला मुख्यमंत्री बन सकता है। राज्य में JMM, कांग्रेस, राजद, एनसीपी की गठबंधन सरकार है। ऐसे में नए नेता के लिए JMM को अपने सहयोगी दलों से भी बातचीत करनी पड़ेगी। इनमें भी सबसे बड़े सहयोगी कांग्रेस की राय सबसे ज्यादा अहम होगी।
विज्ञापन


हेमंत सोरेन की जगह कौन बन सकता है JMM का नया नेता?
अगर हेमंत इस्तीफा देते हैं तो जेएमएम के नए नेता के तौर पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके बाद छोटे भाई बसंत सोरेन को भी सीएम पद का दावेदार बताया जा रहा है। कुछ अन्य नामों की भी चर्चा है, जिनमें हेमंत सरकार के दो मंत्रियों के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं। इनमें परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और महिला और बाल विकास मंत्री जोबा मांझी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। दोनों ही हेमंत सोरेन के सबसे खास लोगों में शामिल हैं। दोनों ने शिबू सोरेन के साथ लंबे समय तक काम किया है। अगर हेमंत सोरेन परिवार के बाहर के किसी सदस्य को चुनते हैं तो इन दोनों की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें