फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ईडी की छह दिन की हिरासत में आईएएस छवि रंजन, जमीन घोटाले को लेकर होगी पूछताछ, किए गए निलंबित

Sat, 06 May 2023 09:10 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

ईडी जमीन घोटाले में आईएएस छवि रंजन से पूछताछ करेगी। इससे पहले बीते कल आईएएस अधिकारी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 
विज्ञापन
आईएएस छवि रंजन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची की स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने शनिवार को आईएएस अधिकारी छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छह दिन की हिरासत में भेज दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त से पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत मांगी थी। आईएएस अधिकारी छवि रंजन को कथित भूमि घोटाले के मामले में पीएमएलए के तहत ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


छवि रंजन के वकील अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने कहा कि अदालत ने झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी को छह दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया और उन्हें 12 मई को फिर से पेश किया जाएगा। ईडी जमीन घोटाले में आईएएस छवि रंजन से पूछताछ करेगी। जमीन घोटाले के मामले में करीब 10 घंटे तक पूछताछ के बाद गुरुवार को देर रात आईएएस छवि रंजन को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विशेष अदालत ने शुक्रवार को रंजन को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार भेज दिया था।

आईएएस छवि रंजन पर रांची में अवैध रूप से जमीन हड़पने और बेचने का आरोप है। आईएएस छवि रंजन फिलहाल झारखंड के समाज कल्याण विभाग में निदेशक पद पर हैं। रांची में डिप्टी कमिश्नर रहने के दौरान घोटाले के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन


जेल में गुमसुम दिखे आईएएस अधिकारी
इससे पहले 13 और 24 अप्रैल को छवि रंजन से जमीन घोटाले को लेकर ईडी ने पूछताछ की थी। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे आईएएस छवि रंजन को जेल ले जाया गया। जेल मैनुअल के अनुसार, छवि रंजन की बंदी से संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए और छवि रंजन और उनके सामान की तलाशी ली गई। छवि रंजन को जेल के अपर डिवीजन सेल में रखा गया है। जेल में आईएएस छवि रंजन गुमसुम दिखे और उन्होंने जेल प्रशासन से कोई फरमाइश नहीं की। छवि रंजन रात में बेचैन दिखाई दिए। 

क्या है मामला?
आरोप है कि झारखंड में जमीन घोटाले को एक सिंडिकेट ने अंजाम दिया। इस सिंडिकेट में भू-माफिया, बिचौलिए और नौकरशाह शामिल हैं। जमीन के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। इस सिंडिकेट पर आरोप है कि इसने रांची में साढ़े चार एकड़ रक्षा भूमि को हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनाए गए। बाद में उस जमीन को फर्जी तरीके से पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को बेच दिया गया। आईएएस छवि रंजन की गिरफ्तारी भी इस मामले की जांच से जुड़ी है। 

झारखंड सरकार के कुछ कर्मचारियों की भी जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तारी हुई है। इन लोगों पर जमीन के जाली दस्तावेज बनाने में लिप्त रहने का आरोप है। छवि रंजन 15 जुलाई 2020 से लेकर 11 जुलाई 2022 के बीच रांची के उपायुक्त रहे थे, उसी दौरान आईएएस अधिकारी पर कथित तौर पर भूमि सौदे में  शामिल होने का आरोप है। आईएएस छवि रंजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए कई भूखंडों की प्रकृति में बदलाव कराया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें