फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemant Soren: ओडिशा में झारखंड सीएम का काले झंडों से स्वागत, आदिवासियों के हितों के खिलाफ काम करने का लगा आरोप

Sat, 06 May 2023 10:58 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व सांसद सल्खन मुर्मू ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सोरेन पर आरोप लगाया कि वे आदिवासियों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल) - फोटो : फेसबुक/ हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ओडिशा यात्रा पर हैं, जहां उनका स्वागत मयूरभंज जिले में पंडित रघुनाथ मुर्मू के स्मारक पर काले झंडों के साथ किया गया। 
विज्ञापन


सोरेन शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदू मुर्मू द्वारा संताली विद्वान को श्रद्धांजलि देने के बाद रायरंगपुर शहर के सीमा पर स्थित दंडपोश गांव पहुंचे। यहां पूर्व सांसद सल्खन मुर्मू ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने सोरेन पर आरोप लगाया कि वे आदिवासियों के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। 

समर्थकों ने सोरेन को काले झंडे दिखाए और उनके खिलाफ नारे भी लगाए। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने नारे लगा रहे लोगों को खदेड़ा। जिसके बाद सोरेन इस इलाके में एक सभा को भी संबोधित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें