तीसरे चरण के मतदान में कुल 46.94 लाख मतदाताओं में से 70.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अंतिम चरण में 58.16 लाख मतदाताओं में से 69.94 प्रतिशत ने वोट डाला था। उम्मीद जताई जा रही है कि दो जून तक मतगणना पूरी हो सकती है।
झारखंड पंचायत चुनाव में तीसरे और चौथे चरण की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आखिरी दो चरणों की मतगणना कराई जा रही है। यहां तीसरे चरण के लिए 24 मई और चौथे चरण के लिए 27 मई को मतदान हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के मतदान में कुल 46.94 लाख मतदाताओं में से 70.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अंतिम चरण में 58.16 लाख मतदाताओं में से 69.94 प्रतिशत ने वोट डाला था। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि अंतिम दो चरणों में 142 प्रखंडों की 2,346 पंचायतों के लिए मतगणना कराई जा रही है।
दो जून तक घोषित हो सकते हैं परिणाम
राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुए थे। ऐसे में अंतिम परिणाम घोषित होने में समय लगेगा। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि दो जून तक मतगणना पूरी हो सकती है।