फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Panchayat Polls: आखिरी दो चरणों की मतगणना शुरू, 2,346 पंचायतों के लिए हुए थे मतदान 

Tue, 31 May 2022 02:57 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

तीसरे चरण के मतदान में कुल 46.94 लाख मतदाताओं में से 70.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अंतिम चरण में 58.16 लाख मतदाताओं में से 69.94 प्रतिशत ने वोट डाला था। उम्मीद जताई जा रही है कि दो जून तक मतगणना पूरी हो सकती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पंचायत चुनाव में तीसरे और चौथे चरण की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आखिरी दो चरणों की मतगणना कराई जा रही है। यहां तीसरे चरण के लिए 24 मई और चौथे चरण के लिए 27 मई को मतदान हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण के मतदान में कुल 46.94 लाख मतदाताओं में से 70.90 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जबकि अंतिम चरण में 58.16 लाख मतदाताओं में से 69.94 प्रतिशत ने वोट डाला था। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि अंतिम दो चरणों में 142 प्रखंडों की 2,346 पंचायतों के लिए मतगणना कराई जा रही है। 

दो जून तक घोषित हो सकते हैं परिणाम 
राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुए थे। ऐसे में अंतिम परिणाम घोषित होने में समय लगेगा। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि दो जून तक मतगणना पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें