फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे को मिली जमानत, कोर्ट ने लगाईं शर्तें

Tue, 19 Aug 2025 04:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: अदालत से जमानत मिलने के बाद आईएएस विनय चौबे अब जेल से बाहर आ सकेंगे, लेकिन कोर्ट ने इस दौरान उन पर कुछ शर्तें भी लागू की हैं। उन्हें इन शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फंसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को अदालत से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में फंसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय चौबे को अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें जमानत मंजूर कर दी है। बताया जा रहा है कि एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने गिरफ्तारी के 90 दिनों के भीतर भी चार्जशीट दाखिल नहीं की थी, जिसके बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand News: रामदास सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने थामी शिक्षामंत्री पद की कमान, आधिकारिक आदेश जारी
 
घोटाले से जुड़ा है गंभीर आरोप
विनय चौबे पर आरोप है कि उन्होंने शराब घोटाले में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस घोटाले से राज्य सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जांच एजेंसियों ने इस प्रकरण में कई कारोबारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की थी, जिनमें चौबे का नाम भी शामिल था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे जेल में बंद थे।
विज्ञापन

 
राहत के साथ शर्तें भी
अदालत से जमानत मिलने के बाद चौबे अब जेल से बाहर आ सकेंगे, लेकिन कोर्ट ने इस दौरान उन पर कुछ शर्तें भी लागू की हैं। उन्हें इन शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि मामला अभी विचाराधीन है और चौबे को आगे भी कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- झारखंड में बड़ी कार्रवाई: PLFI के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद; जानें कैसे हुई कार्रवाई
 
सुर्खियों में रहा शराब घोटाला
झारखंड का यह शराब घोटाला लंबे समय से सुर्खियों में है। आरोप है कि इस पूरे मामले में राजस्व की हेराफेरी कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया। ईडी और एसीबी सहित कई एजेंसियां इस घोटाले की जांच में पहले से ही सक्रिय हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें