फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: बांध में मछली पकड़ने के दौरान हुआ हादसा, चार युवकों की मौत

Fri, 15 Oct 2021 03:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बंशीधर नगर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि नयाखाड़ गांव के रहने वाले चार युवक बभनी खाड़ बांध के आपूर्ति पाइप में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गढ़वा जिले के एक बांध में मछली पकड़ने के दौरान हुए एक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बंशीधर नगर के उप संभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार केसरी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि नयाखाड़ गांव के रहने वाले चार युवक बभनी खाड़ बांध के आपूर्ति पाइप में फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ये चारों युवक, पांच अन्य युवकों के साथ बृहस्पतिवार रात बांध में मछली पकड़ने गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) तथा नागेंद्र उरांव (22) मछली पकड़ने के जाल लेकर 50 फुट लंबे आपूर्ति पाइप में घुस गए थे। जब ये चारों काफी देर बाद भी पाइप से बाहर नहीं आए, तब अन्य युवकों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि नजदीक के अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें