फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में घायल हालत में मिला सफेद पीठा वाला गिद्ध, ढाका लिखी हुई अंगूठी भी मिली

Tue, 13 Aug 2024 01:54 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बिष्णुगढ़ के उपमंडल पुलिस अधिकारी बीएन प्रसाद ने बताया कि सफेद पीठ वाला गिद्ध लुप्तप्राय प्रजातियों की पहली अनुसूची के तहत आता है। 
विज्ञापन
सफेद पीठा वाला गिद्ध मिला - फोटो : सोशल मीडिया (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले के एक बांध में लुप्तप्राय प्रजाति का एक घायल गिद्ध मिला है। उसके एक पैर में धातु की अंगूठी थी, जिस पर ढाका लिखा हुआ था।

विज्ञापन


कोनार बांध के पानी में मिला घायल गिद्ध
बिष्णुगढ़ के उपमंडल पुलिस अधिकारी बीएन प्रसाद ने बताया कि सफेद पीठ वाला गिद्ध लुप्तप्राय प्रजातियों की पहली अनुसूची के तहत आता है। उन्होंने बताया कि मछुआरों के एक समूह ने सोमवार को कोनार बांध के पानी में घायल गिद्ध को देखा और वन एवं पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। 

गिद्ध के साथ एक शिलालेख 'gpobox-2624, ढाका, b67' और एक ट्रैकिंग डिवाइस भी मिला। साथ ही एक नोट भी मिला: 'अगर पाया जाता है, तो कृपया john.malot@rspb.org.uk संपर्क करें।' 
विज्ञापन


पुलिस को यह है संदेह 
वन अधिकारी ईगल को इलाज के लिए ले गए और इसे कुछ समय के लिए निगरानी में रखेंगे। पुलिस को संदेह है कि ब्रिटेन स्थित संगठन रॉयल सोसाइटी फॉर प्रोटेक्शन ऑफ बर्ड्स के जॉन मलोट नाम के ढाका स्थित पक्षी शोधकर्ता ने ढाका से झारखंड तक यात्रा करने वाले पक्षी की गति को ट्रैक करने के लिए ट्रैकर डिवाइस, एक सौर रेडियो कॉलर लगाकर गिद्ध को छोड़ा है। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बांग्लादेश में अशांति से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए कहा, 'हालांकि किसी साजिश का संदेह नहीं है, लेकिन आगे की जांच चल रही है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें