फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सोरेन के शपथग्रहण से पहले नक्सलियों का दुस्साहस, सामुदायिक भवन उड़ाया

Sun, 29 Dec 2019 01:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनने जा रही नयी सरकार के शपथग्रहण के पहले की नक्सलियों ने चुनौती पेश की है। प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा में शनिवार देर रात विस्फोटकों के जरिए सामुदायिक भवन को उड़ा दिया।

विज्ञापन


इस घटना के बाद एसडीपीओ आशीष कुमार महली के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके का जायजा लिया और उग्रवादियों की तलाश शुरू की। घटना के संबंध में महली ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक घटना में माओवादियों का हाथ नजर आ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को रविवार सुबह मिली, हालांकि देर रात ग्रामीणों ने तेज आवाज सुनी थी, लेकिन दहशत के चलते वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन


माओवादियों ने कुछ पोस्टर भी लगाए, जिनमें सरकारी भवनों में पुलिस कैंप नहीं लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान इस नवनिर्मित भवन में पुलिस कैम्प बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें