फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत सोरेन के 'बुके' की जगह 'बुक' देने की अपील का असर, 24 घंटे में मिली 200 पुस्तकें

Sun, 29 Dec 2019 01:01 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Hemant Soren - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन की बुके की जगह बुक देने के की अपील का असर दिखने लगा है। सोरेन को महज 24 घंटे में करीब 200 पुस्तकों का तोहफा मिल चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि वे उन्हें फूलों की 'बुके' की जगह 'बुक' दें। हेमंत सोरेन 29 दिसंबर को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। जिसके लिए उन्हें देश-प्रदेश से बधाई संदेश मिल रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रांची पहुंचीं। हेमंत सोरेन ने यहां ममता बनर्जी से मुलाकात की। रविवार को ममता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

 



सोरेन ने ट्वीट कर कहा था कि 'साथियों, मैं अभिभूत हूं आप झारखंडवासियों के प्यार एवं सम्मान से। पर मैं आप सबसे एक करबद्ध प्रार्थना करना चाहूगा, कि कृप्या कर मुझे फूलों के ‘बुके’ की जगह ज्ञान से भरे ‘बुक’ मतलब अपने पसंद की कोई भी किताब दें। मुझे बहुत बुरा लगता है की मैं आपके फूलों को सम्भाल नहीं पाता।
विज्ञापन

 


उन्होंने कहा था कि आप अपने द्वारा दिए गए किताबों मे अपना नाम लिख कर दें ताकि जब हम आपकी किताबों को सम्भाल एक पुस्तकालय बनवाएंगे- तो आपका प्रेम भरा यह उपहार हमेशा हम सभी का ज्ञानवर्धन करेगा।

बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ आज लेंगे। 2019 के उत्तरार्द्ध में नए सपने देखने की उम्मीद से विपक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के बहाने 2020 के स्वागत की शानदार तैयारी की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें