फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, नक्सल संगठन PLFI के छह सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

Sun, 04 Jun 2023 11:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार, पीएलएफआई की स्लिप, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। 
विज्ञापन
Naxalite
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल दो अलग-अलग घटनाओं में नक्सली संगठन पीएलएफआई (People's Liberation Front of India) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। यह गिरफ्तारी झारखंड के खूंटी जिले से हुई हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पीएलएफआई के छह सदस्य गिरफ्तार
खबर के अनुसार, पीएलएफआई के दो सदस्यों को शुक्रवार शाम खूंटी जिले के बुरजु रुई टोला इलाके से गिरफ्तार किया था। दोनों नक्सली लोगों से उगाही करने आए थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार, पीएलएफआई की स्लिप, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान संजय मुंदरी (32 वर्षीय) और एसी रामे (28 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने पीएलएफआई के चार अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह गिरफ्तारी खूंटी के जंगल के इलाके में स्थित तुयु गांव से हुई। इन गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान अजय धान उर्फ सोमा धान, चंदन होरो, जतरु हेरेंज और मनी मुंडा के रूप में हुई है। इनके पास से भी पुलिस ने एक राइफल, एक पिस्टल, एक कार्बाइन और तीन मोबाइल फोन और पीएलएफआई की 10 स्लिप बरामद की हैं। 
विज्ञापन


72 घंटे में 10 की गिरफ्तारी
खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते 72 घंटे में पीएलएफआई के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गुरुवार को भी रेगडे इलाके के जंगलों में भी चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि सीपीआई (भाकपा) से टूटकर पीएलएफआई बना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें