फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: लातेहार के तेतरियाखाड़ में नक्सली हमला, कई लोग हुए घायल

Sat, 19 Dec 2020 03:08 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लातेहार
विज्ञापन
naxals
विज्ञापन

झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार शाम लगभग सात बजे नक्सलियों ने बालूमाथ थाना क्षेत्र के तेतरियाखाड़ कोयला क्षेत्र में गोलीबारी की जिसमें कम से कम चार लोग घायल हो गए। नक्सलियों ने कोयले से भरे चार ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी में चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग सात बजे अचानक हथियारबंद लोगों ने आगजनी करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गयी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुँची लेकिन नक्सली मौके से फरार हो चुके थे। फरार होने से पूर्व करीब आधे घंटे तक नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों के इस हमले में चार गाड़ियां जलकर राख हो गयीं जबकि अन्य गाड़ियों को भी नुकसान हुआ हैं। समाचार दिये जाने तक इस घटना को अंजाम देने वाले नक्सली संगठन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमले की जांच में जुटी है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें