झारखंड में जमशेदपुर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शहर में मोटरसाइकिल चोरी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।
विज्ञापन
छह दो पहिया वाहन बरामद
जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने मंगलवार को शहर के गोलमुरी इलाके से अमित मुंडा उर्फ टोंटो को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से चोरी के छह दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अन्य की भी गिरफ्तारी जल्द
पुलिस अधीक्षक (नगर) के विजय शंकर ने कहा कि जानते-बूझते चोरी की बाइक खरीदने वाले चार लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।