फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार से झारखंड जाकर एसएसबी ने TPC और JJMP में सक्रिय रहे नक्सली को दबोचा, एक अरसे से थी तलाश

Wed, 17 May 2023 06:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

एसएसबी के काला पहाड़ कैंप के बी कंपनी के सहायक कमांडेंट शिवांक पांडेय ने बताया कि वांछित नक्सली लल्लू सिंह इलाके में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में खुद की गिरफ्तारी के डर से बिहार से सटे झारखंड में छिपकर रह रहा था। बिहार-झारखंड की पुलिस ने कई कांडों में वांछित नक्सली लल्लू सिंह को लड़ी गांव से धर दबोचा।
विज्ञापन
एसएसबी की गिरफ्त में वांछित नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में औरंगाबाद के नबीनगर के काला पहाड़ स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 29वीं बटालियन ने बुधवार को झारखंड जाकर एक वांछित नक्सली को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पकड़ा गया आरोपी नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) में लंबे समय तक सक्रिय रहा था। वह क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान से बचने के लिए झारखंड में जा छिपा था।

विज्ञापन


एसएसबी के काला पहाड़ कैंप के बी कंपनी के सहायक कमांडेंट शिवांक पांडेय ने बताया कि खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सली लल्लू सिंह इलाके में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन में खुद की गिरफ्तारी के डर से बिहार से सटे झारखंड में छिपकर रह रहा है। वह नबीनगर-अंबा क्षेत्र में लंबे समय से नक्सली संगठन टीपीसी और जेजेएमपी में सक्रिय रहा था। साथ ही वह पुलिस के लिए एक अरसे से वांछित था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के फौरन बाद बटालियन के कमांडेंट हरेकृष्ण गुप्ता के निर्देश पर उन्होंने और सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस को साथ लेकर वहां के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरु किया। ऑपरेशन के दौरान बिहार-झारखंड की पुलिस के लिए कई कांडों में वांछित नक्सली लल्लू सिंह को लड़ी गांव से धर दबोचा गया।

उन्होंने बताया कि 2021 में भी वह पुलिस के हाथ लगा था। बाद में जमानत पर छूटने के बाद वह फिर से नक्सली संगठन में सक्रिय हो गया था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आखिरकार वह फिर पकड़ा गया। उस पर बिहार-झारखंड के सीमावर्ती कई थानों में विभिन्न मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सली को एससबी ने झारखंड के पलामू के हरिहरगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। वहां की पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें