फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shibu Soren Case: भाजपा सांसद की याचिका पर शिबू सोरेन को नोटिस, लोकपाल में सुनवाई पर रोक हटाने की मांग

Fri, 07 Oct 2022 12:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पहले 11 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने  झामुमो के राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की याचिका पर नोटिस जारी किया था और सुनवाई की अगली तारीख तक सोरेन के खिलाफ डीए मामले में लोकपाल के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। 

विज्ञापन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने आज भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर झामुमो के संस्थापक व राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन को नोटिस जारी किया है। दुबे ने सोरेन के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति 'डीए' मामले में लोकपाल में सुनवाई पर रोक के हाईकोर्ट के पूर्ववर्ती आदेश को खारिज करने की मांग की है। 
विज्ञापन


इससे पहले 11 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने  झामुमो के राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की याचिका पर नोटिस जारी किया था और सुनवाई की अगली तारीख तक सोरेन के खिलाफ डीए मामले में लोकपाल के समक्ष कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर इस मामले में सीबीआई को प्रारंभिक जांच कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी है। 
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें