फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: ED के समन के खिलाफ सीएम सोरेन ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, भूमि घोटाले मामले में जारी हुआ था नोटिस

Fri, 25 Aug 2023 09:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से अवैध खनन मामले में पहले पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, समन जारी होने के बाद उनके कार्यालय से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : ट्विटर/हेमंत सोरेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भूमि घोटाला मामले में प्रवर्तम निदेशालय (ईडी) के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। सीएम सोरेन को 14 अगस्त को ईडी के समझ पेश होना था। ईडी ने उनसे अवैध खनन मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है। हालांकि, समन जारी होने के बाद उनके कार्यालय से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी, लेकिन अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय जांच एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि घोटालों की जांच कर रही है। इसमें  रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें भूमाफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक गठजोड़ ने कथित तौर पर 1932 से पहले के दस्तावेजों को फर्जी बनाने के लिए मिलीभगत की थी। ईडी की तरफ से पीएमएलए ने झारखंड के आईएएस छवि रंजन को पहले ही जेल भेज चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें