फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः झाविमो नेता के भाई को गोलियों से भूना, मौत

Sun, 06 Mar 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • झाविमो नेता राजन के भाई सदन की हत्या
  • बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
  • गुस्साई भीड़ ने एनएच 75 पर लगाया जाम
  • वाहनों में की तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने झारखंड विकास मोर्चा के नेता राजन मेहता के भाई सदन मेहतन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं सूचना मिलते ही सैकडों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ का गुस्सा बेकाबू होता रहा। मजबूरी में पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद लोग तितर बितर हुए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार पलामू जिले के झाविमो नेता राजन मेहता के भाई सदन कुमार मेहता का ईंट भट्ठा का कारोबार है। रविवार दोपहर वह बाइक पर सवार होकर लेबर को पेमेंट करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नवाबाजार थाना क्षेत्र के लठेया गांव में पीछे से लाल रंग की बाइक पर आए लोगों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। 
विज्ञापन


इससे पहले की सदन कुछ समझ पाते बाइक सवार लोगों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके सिर को चीरते हुए निकल गई जबकि दो गोलियां उनके बाजुओं में लगी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। वहीं हत्याकांड के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। 

भीड़ ने एनएच 75 पर जाम लगा दिया। लोगों ने वाहनों पर पथराव करते हुए उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उन पर भी पथराव किया गया। मौके पर पहुंचे डीसी और एसपी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें