फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग में कार्यरत क्लर्क की नक्सलियों ने की हत्या

Wed, 29 Dec 2021 01:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, चाईबासा (झारखंड)

सार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में वन विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय क्लर्क की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि इसके साथ ही नक्सलियों ने एक अर्थ मूविंग मशीन को भी आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
maoists- सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी सिंहभूम जिले में झारखंड वन विभाग में कार्यरत 25 वर्षीय क्लर्क को नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में गोली मार दी। पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने कहा कि नक्सलियों ने एक अर्थ मूविंग मशीन को भी आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

युवक की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने उसके शव के पास एक पर्चा छोड़ दिया, जिसमें लिखा गया था कि उसने पुलिस का मुखबिर होने की कीमत चुकाई है। पुलिस अधीक्षक लिंडा ने कहा कि घटना की जांच जारी है।


मंगलवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी हत्या की घटना है। इससे पहले 28 दिसंबर को हुई एक घटना में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को पुलिस का मुखबिर बताकर मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें