फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में मदरसे का इमाम गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई

Mon, 12 Dec 2022 04:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

झारखंड के सिमडेगा पुलिस ने 8 साल की बच्ची से रेप के आरोप में मदरसे के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। सिमडेगा पुलिस के मुताबिक, सभी विवरणों का सत्यापन किया जा रहा है। कोलेबीरा थाने के प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुई, जब लड़की उर्दू पढ़ाने के लिए मदरसे गई थी। 43 वर्षीय इमाम ने अन्य विद्यार्थियों को घर भेज दिया और लड़की को कैंपस में अपने कमरे में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने लड़की को कथित तौर पर धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, लड़की रोते हुए घर लौटी और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। आरोपी को आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 

जंगल में 12 आईईडी मिले
इस बीच पश्चिमी सिंहभूम जिले में कथित तौर पर माओवादियों द्वारा एक जंगल में लगाए गए 12 आईईडी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार को जिले के रेंगराहातु गांव के पास कोचाबंधा जंगल से पांच-पांच किलोग्राम वजन के इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए। शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए कोल्हान इलाके में चलाए जा रहे एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को आईईडी मिले थे। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। इससे पहले शनिवार को टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और कुंभहाका गांवों के बीच जंगल में एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें 209 कोबरा बटालियन का एक निरीक्षक रैंक का अधिकारी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें