फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को दी राहत, विवादित बयान पर सात दिसंबर तक नहीं होगी कोई कार्रवाई

Wed, 20 Oct 2021 09:34 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

इससे पहले भी राहुल गांधी कोर्ट से राहत मिल चुकी है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के समय रांची के मोराबंदी मैदान में हुई रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी चोर होते हैं।
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सभी है वाले कथित बयान पर राहत दी है। कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ सात दिसंबर तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले भी उन्हें कोर्ट से राहत मिल चुकी है। राहुल गांधी ने 2019 लोकसभा चुनाव के समय रांची के मोराबंदी मैदान में हुई रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी चोर होते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ 2019 में बीजेपी के एक स्थानीय नेता ने इस बयान को अपमानजनक बताते हुए रांची की निचली अदालत में केस दर्ज करवाया था। निचली अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए 22 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। इस आदेश को राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, इसके बाद से ही राहुल गांधी को राहत मिलनी जारी है। 

हाईकोर्ट ने इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए थे। बुधवार को इस मामले पर हुई सुनवाई में भी हाईकोर्ट ने अपने फैसले को बरकरार रखा है और सात दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें