फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: राष्ट्रपति शासन को राज्यपाल ने भेजी रिपोर्ट

Mon, 14 Jan 2013 08:08 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने विधानसभा निलंबित रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की अनुशंसा कर दी है। माना जा रहा है कि उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के आशय की रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। उन्होंने नौ जनवरी को ही केंद्र सरकार को राज्य की स्थिति के बारे में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट भेज दी थी। सूत्रों ने यह भी बताया कि राज्यपाल ने रिपोर्ट भेजने से पहले कांग्रेस, राजद और वाम दलों से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन


झामुमो ने गत शनिवार को राज्यपाल से सरकार बनाने के लिए और समय की मांग की थी। राज्यपाल ने सोमवार को झारखंड जनाधिकार मंच के विधायक बंधु टिर्की और निर्दलीय विधायक सी. लिंडा से मुलाकात की। हालांकि इसका ब्योरा हासिल नहीं हो सका है। इन दोनों विधायकों ने शनिवार को किसी भी नई सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी।  इससे पहले झारखंड में दो बार राष्ट्रपति शासन लगाया जा चुका है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें