फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झामुमो को बाहर से समर्थन देगी कांग्रेस

Mon, 14 Jan 2013 10:21 AM IST
चतरा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि झामुमो की पहल पर जो भी सरकार बनेगी उसे कांग्रेस बाहर से समर्थन देगी। राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच राजेंद्र प्रसाद सिंह ने स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा कि राज्य में पहले राष्ट्रपति शासन लगेगा उसके बाद ही सरकार के गठन पर मंथन किया जायेगा।
विज्ञापन


राजेंद्र सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद साहु की हत्या होने के बाद रविवार को उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित करने आये थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने बताया कि 18 व 19 जनवरी को जयपुर में पार्टी के प्रस्तावित चिंतन शिविर में सरकार गठन पर मंथन होगा। उसके बाद ही राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है।

राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस में कोई जल्दबाजी नहीं है। कांग्रेस को सत्ता की कोई भूख नहीं है। आलाकमान के निर्देश के बाद ही आखिरी फैसला किया जायेगा।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू ने राज्य में बने राजनीतिक संकट के लिये भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राजनीति विश्वास पर चलती है। भाजपा ने झामुमो के साथ विश्ववासघात किया है। भाजपा और झामुमो का 28-28 महीने का समझौता हुआ था, पर अब भाजपा इससे मुकर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें