फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रांची हिंसा पर राज्यपाल ने डीजीपी समेत वरिष्ठ अधिकारियों को किया तलब

Tue, 14 Jun 2022 01:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, रांची।

सार

राजभवन से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है
विज्ञापन
रमेश बैस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने हाल ही रांची में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को डीजीपी नीरज सिन्हा और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन में तलब किया है। राज्यपाल ने पूछा है कि भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। एहतियाती उपाय करने में प्रशासन विफल क्यों रहा।

विज्ञापन


राजभवन से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। घटना के पूर्व अधिकारियों के पास क्या सूचना थी और उसके आधार पर भीड़ से निपटने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।

शुक्रवार की हिंसा के बाद राजधानी रांची में अभी भी तनाव बना हुआ है। भाजपा की निलंबित प्रवक्ता की पैगंबर मोहम्मद पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को रांची में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें