फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CM सोरेन के खिलाफ लाभ के पद मामले पर राज्यपाल की सख्त टिप्पणी, बोले- किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा

Mon, 11 Dec 2023 05:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राजभवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन पट्टे के विस्तार को लेकर लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश का मूल्यांकन कर रहा है। इस पर राज्यपाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले पर किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Jharkhand Governor C P Radhakrishnan-Chief Minister Hemant Soren - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजभवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ खनन पट्टे के विस्तार को लेकर लाभ के पद के मामले में चुनाव आयोग की सिफारिश का मूल्यांकन कर रहा है। इसकी जानकारी झारखण्ड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को दी है।  
विज्ञापन


राज्यपाल ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने गलत काम किया है, उन्हें परिणाम भुगतान होगा। बता दें चुनाव आयोग ने पिछले वर्ष अगस्त में उस याचिका पर राजभवन को अपनी राय भेजी थी। जिसमें मांग की गई थी कि सोरेने को खुद के लिए खनन पट्टा बढ़ाकर चुनावी मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए विधायक के रूप में अयोग्य घोषित किया जाए। 

राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान चुनाव आयोग की सिफारिश पर किए गए सवाल पर जवाब देते हुए राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि कुछ कठिनाईयां हैं, हमें उससे गुजरना होगा, हम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आपको बार-बार बता रहा हूं, जिन लोगों ने कुछ गलत किया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद धीरज साहू से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की तलाशी के दौरान नकदी जब्त होने के बारे में पूछे जाने पर, राज्यपाल ने कहा, जब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आईटी (आयकर) कोई कार्रवाई करते हैं, तो वे किसी विशेष पार्टी या पार्टी के खिलाफ नहीं होते हैं। उन्होंने कहा, ये एजेंसियां उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं, जो भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपी हैं।

बाबूलाल मरांडी बोले, कानून का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त करें
वहीं झारखण्ड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से आग्रह किया कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कानून का पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाए। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए सोरेन के खिलाफ ईडी ने नए समन जारी करने पर प्रतिक्रिया देते हुए मरांडी ने कहा कि वह सीएम को सलाह देते हैं कि इस मामले में उन्हें जारी छठे समन का सम्मान करें और पूछताछ का सामना करें। साथ ही सीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो आम आदमी से क्या उम्मीद की जा सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें